हरदोई: पैसा मांगने के विवाद में प्रधान ने दलित का चाकू से काटा नाक और कान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द के दबंग प्रधान द्वारा अपने बटाईदार के भाई का विवाद में नाक और कान काट दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दलित एक्ट और अंग भंग के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिरोजपुर खुर्द निवासी मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम के अनुसार उसका भाई ग्राम प्रधान …

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द के दबंग प्रधान द्वारा अपने बटाईदार के भाई का विवाद में नाक और कान काट दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दलित एक्ट और अंग भंग के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

फिरोजपुर खुर्द निवासी मनोज कुमार पुत्र राधेश्याम के अनुसार उसका भाई ग्राम प्रधान विवेक पांडे का बटाईदार है, जब वह पैसे मांगने के लिए शाहाबाद आया तो प्रधान विवेक पांडे पुत्र रमेश पांडे ने उसके साथ गाली गलौज की, उसके बाद मनोज आया तो मनोज को घेर कर प्रधान विवेक पांडे एवं उनके भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और प्रधान ने चाकू से मनोज पर हमला कर दिया जिससे उसकी नाक और कान कट गए है।

दलित मनोज ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है, घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

अमरोहा : सब्जी मंडी में खरीददारों को नहीं रहा कोरोना का खौफ, जनता ने बनाई मास्क से दूरी

देश एवं प्रदेश की सरकार जहां कोरोना की तीसरी लहर से जनता को बचाना चाहती है और इसके लिए सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अधिक से अधिक व्यक्तियों को जल्द से जल्द वैक्सीन का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जनता ने शारीरिक दूरी एवं मास्क से दूरी बना ली है। नगर की सब्जी मंडी में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए व्यापारी एवं खरीदार साफ दिखे लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी सख्त कदम नहीं उठाए गए।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-अमरोहा : सब्जी मंडी में खरीददारों को नहीं रहा कोरोना का खौफ, जनता ने बनाई मास्क से दूरी

संबंधित समाचार