मुरादाबाद : भविष्य निधि के लाभ सहित नौ सूत्रीय मांग करें पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल शेषन, प्रांतीय मंत्री प्रेमबाबू वाल्मीकि आदि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त संजय चौहान से उनके पीलीकोठी स्थित शिविर कार्यालय पर मंगलवार को मिला। संघ के नेताओं ने नगर आयुक्त से संविदा सफाई कर्मचारियों को भविष्य निधि का लाभ …

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल शेषन, प्रांतीय मंत्री प्रेमबाबू वाल्मीकि आदि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त संजय चौहान से उनके पीलीकोठी स्थित शिविर कार्यालय पर मंगलवार को मिला।

संघ के नेताओं ने नगर आयुक्त से संविदा सफाई कर्मचारियों को भविष्य निधि का लाभ दिलाने, कार्य अवधि में मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारी के परिवार के सदस्य को मृतक आश्रित के रूप में संविदा सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, शैक्षिक योग्यता के अनुसार पदोन्नति, बकाया एरियर भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, पहचान पत्र, नगर निगम में संघ के चुनाव प्रणाली में वोट डालने के अधिकार दिलाने की मांग की। इस पर नगर आयुक्त ने स्थानीय स्तर के बिंदुओं पर जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महेंद्र, नीरज, सुनील कुमार, विरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, जय किशोर आदि सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार