लखनऊ: विद्युत संशोधन विधेयक के खिलाफ बिजली कर्मचारी लामबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। संसद के शीतकालीन सत्र में विद्युत संशोधन विधेयक के प्रस्ताव के विरोध में उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारी बुधवार को राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे। 15 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण की …

लखनऊ। संसद के शीतकालीन सत्र में विद्युत संशोधन विधेयक के प्रस्ताव के विरोध में उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारी बुधवार को राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे। 15 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण की दृष्टि से इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 को संसद के शीतकालीन सत्र में रखने जा रही है।

जिसका बिजली कर्मियों और बिजली उपभोक्ताओं पर व्यापक प्रतिगामी प्रभाव पड़ने वाला है। बिल पर बिजली कर्मचारियों और बिजली उपभोक्ताओं से कोई राय नहीं ली गई है। केवल औद्योगिक घरानों से ही विचार विमर्श किया गया है।

पढ़ें: राज्यसभा: 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर हुआ जोरदार हंगामा, शून्यकाल और प्रश्नकाल के बिना ही बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित

सरकार की एकतरफा कार्रवाई से बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है। बिजली कर्मियों की यह मांग है इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 को जल्दबाजी में संसद से पारित कराने के बजाय इसे बिजली मामलों की लोकसभा की स्टैंडिंग कमेटी को भेजा जाए। जिससे स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष बिजली कर्मी और उपभोक्ता अपना पक्ष रख सकें।

लखनऊ: बसपा ने चिल्लूपार से विधायक विनय शंकर तिवारी को पार्टी से निष्कासित किया

बसपा ने पूर्वांचल में पार्टी के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के विधायक पुत्र विनय शंकर तिवारी सहित कुछ अन्य नेताओं को सोमवार को देर रात पार्टी से निष्कासित कर दिया। बसपा के गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती की ओर से जारी बयान के अनुसार गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट से बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी, उनके बड़े भाई कुशल तिवारी, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी गयी है।

संबंधित समाचार