रामपुर : चेकिंग के दौरान मिलक बाईपास से गुजरती मिली रोडवेज की सात बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सात रोडवेज बसों के चालकों को मिलक बाईपास से निकालना भारी पड़ गया। रामपुर एआरएम ने चेकिंग के दौरान इन बसों को रोक लिया। उसके बाद जानकारी हासिल करते हुए पीलीभीत, सोहराब गेट सहित डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बसें बाहर से निकलने के …

रामपुर, अमृत विचार। सात रोडवेज बसों के चालकों को मिलक बाईपास से निकालना भारी पड़ गया। रामपुर एआरएम ने चेकिंग के दौरान इन बसों को रोक लिया। उसके बाद जानकारी हासिल करते हुए पीलीभीत, सोहराब गेट सहित डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बसें बाहर से निकलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी चालक और परिचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

रोडवेज बस चालकों की लापरवाही के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को डिपो में लाने के स्थान पर बाईपास से ही निकल जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे पर जब से बाईपास बने हैं तब से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उप्र परिवहन के चालक और परिचालक बसों को रोडवेज डिपो पर लाने की जगह मिलक बाईपास से होकर गुजर रहे हैं। यात्री बस के इंतजार में खड़े ही रह जाते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एआरएम द्वारा मिलक बाईपास पर चेकिंग करके कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बाद भी चालक सुधरने को तैयार नहीं है। मंगलवार को भी पीलीभीत, मुज्जफरनगर, सोहराब गेट, लोनी, पीलीभीत, बिजनौर, रुहेलखंड डिपो की बसें बाईपास से होकर गुजरती मिलीं। जिसके बाद एआरएम ने सभी डिपो के क्षेत्रीया प्रबंधक को कार्रवाई के लिए लिख दिया।

बाहरी डिपो के चालक बस रोडवेज स्टैंड में नहीं लाकर बाईपास से गुजर जाते हैं। मिलक में चेकिंग के दौरान सात डिपो की बस मिलक बाईपास से होकर गुजरीं। कार्रवाई के लिए डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा गया है कपिल कुमार, एआरएम

संबंधित समाचार