अयोध्या: जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जनपद में जारी कोविड टीकाकरण, सैम्पलिंग, विभिन्न चिकित्सालयों में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं और कोविड से संबंधित विभिन्न गतिविधियों व स्वास्थ …
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मंगलवार को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जनपद में जारी कोविड टीकाकरण, सैम्पलिंग, विभिन्न चिकित्सालयों में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं और कोविड से संबंधित विभिन्न गतिविधियों व स्वास्थ विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं आईसीयू वार्डों, बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति, ऑक्सीजन यूनिटों के संचालन की स्थिति, ऑक्सीजन कंसंट्रेटेड व ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के साथ ही उपलब्ध दवाओं की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
पढ़ें: होर्डिंग लगाकर राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेना चाहती है भाजपा: योगेश यादव
जिलाधिकारी ने कोविड की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखने के साथ ही उनका तत्काल कोविड-19 जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कोविड-19 जांच की सैंपलिंग भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरके देव, डी पी एम सहित कंट्रोल रूम में तैनात अन्य संबंधित चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
