हल्द्वानी: डिग्री कॉलेज होंगे हाईटेक कॉफ्रेंस और लैक्चर हॉल से लैस, उच्च शिक्षा निदेशक ने मांगे प्रस्ताव
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में जल्द ही आधुनिक तकनीक वाला कॉफ्रेंस तथा लैक्चर हॉल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से प्रस्ताव मांगे हैं। यह प्रस्ताव नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार को भेजने के निर्देश दिए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में जल्द ही आधुनिक तकनीक वाला कॉफ्रेंस तथा लैक्चर हॉल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से प्रस्ताव मांगे हैं। यह प्रस्ताव नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार को भेजने के निर्देश दिए हैं।
अब तक डिग्री कॉलेजों में कॉफ्रेसिंग हॉल एवं अत्याधुनिक सुविधाओं वाला लैक्चर हॉल नहीं है। इसको बनाने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हुई तो उन्होंने जल्द निर्माण की घोषणा कर दी। घोषणा के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों में दोनों सुविधाएं जल्द शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। आदेश आने के बाद प्राचार्य प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। दोनों हॉल का निर्माण छात्रनिधि कोष से होना है। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य बीआर पंत ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
इन कॉलेजों में बनेंगे कॉफ्रेंस तथा लैक्चर हॉल
हल्द्वानी, सोमेश्वर, स्यालदे, गंगोलीहाट, टनकपुर, बाजपुर, सितारगंज, चौबट्टाखाल, नैनीडांडा, कोटद्वार, तलवाड़ी, चिन्यालीसौंड़, नरेंद्र नगर डिग्री कॉलेज शामिल हैं।
