कानपुर: डंपर की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के उत्तरी पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह शव पड़ा देख स्वजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। जिसके बाद सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर …

कानपुर। जिले के उत्तरी पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह शव पड़ा देख स्वजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। जिसके बाद सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल की।

वहीं, उतरी गांव निवासी अमरीश बाथम का पुत्र संजय उर्फ मोनू (25) मजदूरी करता था। भाई सर्वेश ने बताया कि सोमवार रात संजय लघुशंका की बात कह कर घर से बाहर गए थे। सुबह गांव स्थित पुलिस चौकी के सामने प्लॉट में शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने घर पर इसकी सूचना दी। भाई के शरीर पर चोट के निशान देख स्वजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

युवक की मौत से स्वजन बेहाल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव सीएचसी भेजा। उत्तरी चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सोमवार रात बारह बजे संजय लघुशंका कर रहा था।

पढ़ें: मुरादाबाद : वसीम रिजवी को जूता मारने वाले को 11 लाख इनाम की घोषणा

इस बीच खाली प्लॉट में मिट्टी की भराई कर रहे चालक की ओर से डंपर बैक करते समय वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद डंपर चालक बिना सूचना दिए मौके से फरार हो गया। डंपर व चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बरेली: बीएल एग्रो की जौहरपुर यूनिट में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई करने घुसे तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर

संबंधित समाचार