अमरोहा : घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। युवकों ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मंगलवार की शाम नगर के मोहल्ला मनापुर में विशाल का परिवार …

अमरोहा, अमृत विचार। युवकों ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

मंगलवार की शाम नगर के मोहल्ला मनापुर में विशाल का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि विशाल व भीम किसी कंपनी की दिल्ली में गाड़ी चलाते है। भीम के खाते में कंपनी द्वारा पैसा भेजा जाता है। बताया जा रहा है कि विशाल के भीम पर 22000 रुपये उधार है। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। शाम के समय भीम अपने दोस्त विनीत के साथ विशाल को घर पड़ोस के बाग में ले गया।

लेकिन विशाल उनकी गिरफ्त से निकल कर भाग गया। उसके बाद आरोपी भीम व विनीत विशाल के घर में घुस आये तथा उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की सहायता से घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक विशाल के शरीर का खून नहीं रुक पा रहा था।

गंभीर अवस्था में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नगर में सरेआम चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई। आरोपी युवक घर से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि नगर के मोहल्ला मनापुर में युवक पर चाकू से वार करके घायल कर दिया गया है। परिजनों द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार