झांसी: जीआरपी व आरपीएफ ने व्यापारी से बरामद की एक करोड़ से अधिक की रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) ने महाकौशल एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान मंगलवार को एक व्यापारी के पास से अवैध रूप से ले जायी जा रही एक करोड़ से अधिक की रकम बरामद की। निरीक्षक डिटेक्टिव विंग झांसी एस.एन. पाटीदार को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) ने महाकौशल एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान मंगलवार को एक व्यापारी के पास से अवैध रूप से ले जायी जा रही एक करोड़ से अधिक की रकम बरामद की।

निरीक्षक डिटेक्टिव विंग झांसी एस.एन. पाटीदार को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12189 महाकौशल एक्सप्रेस के एस-1 कोच में सवार बांदा से ग्वालियर जा रहे व्यक्ति के दो पिट्ठू बैगों में बड़ी मात्रा में अवैध रुपया है।

उक्त सूचना के आधार पर निरीक्षक पाटीदार के नेतृत्व में डिटेक्टिव विंग टीम झांसी, आरपीएफ पोस्ट, झांसी स्टेशन पोस्ट तथा जीआरपी झांसी के साथ संयुक्त रूप से झांसी स्टेशन पर पहुंची।

ट्रेन संख्या 12189 के एस -1 कोच में चेक किया गया…

कोच में पीएनआर नं. 8445238172 वेटिंग टिकिट पर यात्रा कर रहे यात्री विनय कुमार पुत्र मोतीलाल सोनी ( स्वर्णकार ) की तलाशी ली गयी। विनय कुमार निवासी मोहल्ला शंकर नगर थाना कोतवाली बांदा जिला के पास से दो पिट्ठू बैगों में गड्डियों में 1 करोड़ 5 लाख, 64 हजार रुपए मिले। यात्री बैगों में मिली धनराशि के संबंध में विनय वैध परिपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाया।

पढ़ें: कानपुर: खेत की जुताई करने के लिए घर से निकले युवक की तालाब में डूबने से मौत

इसपर मौके पर इनकम टैक्स टीम को बुलाकर कानूनी कार्रवाई के उपरान्त उक्त व्यक्ति व बरामद रकम को आयकर विभाग के झांसी यूनिट के इन्चार्ज सहायक निदेशक आयकर जांच डी. एम. पानवलकर व स्टाफ को अग्रिम कार्रवाई के निरीक्षक पाटीदार की ओर से सुपुर्द किया गया।

संबंधित समाचार