बरेली: स्मैक तस्कर ने पुलिस को बताए कई राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में स्मैक तस्कर ने कई राज पुलिस को बताए हैं। उसने बताया कि वह 2010 में स्मैक की पुड़िया बेचा करता था। इसके बाद उसने मुंबई में जरी के कारीगरों के नेटवर्क को स्मैक तस्करी में लगाया और स्मैक की सप्लाई शुरू कर दी। रिमांड पूरी …

बरेली, अमृत विचार। सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में स्मैक तस्कर ने कई राज पुलिस को बताए हैं। उसने बताया कि वह 2010 में स्मैक की पुड़िया बेचा करता था। इसके बाद उसने मुंबई में जरी के कारीगरों के नेटवर्क को स्मैक तस्करी में लगाया और स्मैक की सप्लाई शुरू कर दी। रिमांड पूरी होने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया।

स्मैक तस्कर माफिया रिफाकत को बीते दिनों बारादरी पुलिस ने 254 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे सात दिन की रिमांड पर लिया। सात दिन में पुलिस रिफाकत को उत्तराखंड, बिजनौर, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, मीरगंज समेत काशीपुर लेकर गई। तस्कर की निशानदेही पर उसकी व उसके गुर्गों की करोड़ों रुपये की कई चल और अचल संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। पुलिस को उसने बताया कि वह झारखंड से स्मैक के लिए कच्चा माल मंगाता था।

उसके बाद उसे यहां तैयार करके सप्लाई करता था। शान खान, बाबू गौरा, उस्मान का लड़का फैजान उर्फ राजाबाबू को उसने अपना सहयोगी बताया है। साथ ही उसने कुछ बड़े नाम भी पुलिस को बताए हैं जो स्मैक तस्करी से जुड़े हुए हैं। रिफाकत की रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार