बरेली: मार्च तक तैयार हो जाएगा कुदेशिया फाटक पर अंडर पास
बरेली, अमृत विचार। कुदेशिया फाटक पर जल्द ही अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। इससे फाटक बंद होने पर वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत नहीं होगी। अधिकारियों के मुताबिक मार्च तक अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में पड़ने वाले कुदेशिया फाटक को रेलवे प्रशासन द्वारा बंद करने का फैसला लिया गया …
बरेली, अमृत विचार। कुदेशिया फाटक पर जल्द ही अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। इससे फाटक बंद होने पर वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत नहीं होगी। अधिकारियों के मुताबिक मार्च तक अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में पड़ने वाले कुदेशिया फाटक को रेलवे प्रशासन द्वारा बंद करने का फैसला लिया गया था। लोगों के विरोध के बाद अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। अक्टूबर में मेगा ब्लाक लेकर क्रॉसिंग साईं मंदिर की ओर अंडरपास के लिए ट्रैक हटाने के बाद 11 आरसीसी सेगमेंट बॉक्स लगाए गए थे।
मौजूदा वक्त में यहां अंडरपास बनाने के लिए खुदाई का काम किया जा रहा है। करीब 260 मीटर लंबा यह अंडरपास शास्त्री नगर द्वार और साईं मंदिर के सामने खुलेगा। खुदाई का काम पूरा हो जाने के बाद यहां सड़क बनाई जाएगी। इसके बाद शेड डालने और ग्रिल लगाने का काम रह जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि मार्च तक यह अंडरपास लोगों के लिए पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि रेलवे प्रशास द्वारा इस फाटक को बंद करने का फैसला लिया गया था। जिसके चलते बीते दिनों रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम और दूसरे अधिकारी मौके पर फाटक को बंद कराने पहुंचे थे लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था।
उनका कहना था कि अगर फाटक बंद कर दिया जाएगा तो राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत होगी। विरोध के बाद फाटक को बंद नहीं किया गया और अंडरपास बनाने पर विचार किया। तत्कालीन जिलाधिकारी समेत रेल अधिकारियों से अंडरपास का नक्शा पास कराने के बाद काम शुरू किया गया।
अंडरपास बनाने के लिए 11 सेगमेंट बाक्स बीते दिनों रखे जा चुके हैं। फिलहाल खुदाई का काम किया जा रहा है। जिसके बाद सड़क और शेड बनाए जाएंगे, उम्मीद है कि मार्च तक काम पूरा हो जाएगा।
-राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी इज्जतनगर मंडल
