रामपुर : पुलिस के खिलाफ भड़के अधिवक्ता, हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शहर के थाना गंज क्षेत्र की पुलिस के उत्पीड़न के चलते अधिवक्ताओं ने बार सभागार में की जोरदार नारेबाजी। इसके बाद हड़ताल की घोषणा कर दी है। अधिवक्ताओं ने गंज पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि एक अधिवक्ता की एक पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गयी‌। इससे पहले …

रामपुर, अमृत विचार। शहर के थाना गंज क्षेत्र की पुलिस के उत्पीड़न के चलते अधिवक्ताओं ने बार सभागार में की जोरदार नारेबाजी। इसके बाद हड़ताल की घोषणा कर दी है। अधिवक्ताओं ने गंज पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि एक अधिवक्ता की एक पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गयी‌।

इससे पहले भी अधिवक्ताओं के साथ पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं रहा है। इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को बार सभागार में बैठक करके रोष जताया। पुलिस के इस रवैये की कड़े शब्दों में निन्दा की। साथ ही अधिवक्ताओं ने आगामी 24 दिसंबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है।

संबंधित समाचार