अमरोहा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों को बांटी खिचड़ी
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चीनी मिल प्रांगण में कैंप लगाकर श्रमिकों को खिचड़ी का वितरण किया गया तथा श्रमिकों को भाजपा सरकार द्वारा उनके हित में की गई घोषणा के विषय में बताया गया। बुधवार को नगर के संभल मार्ग स्थित किसान चीनी मिल के प्रांगण में खुशहाल …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चीनी मिल प्रांगण में कैंप लगाकर श्रमिकों को खिचड़ी का वितरण किया गया तथा श्रमिकों को भाजपा सरकार द्वारा उनके हित में की गई घोषणा के विषय में बताया गया।
बुधवार को नगर के संभल मार्ग स्थित किसान चीनी मिल के प्रांगण में खुशहाल श्रमिक सुरक्षित अधिकार के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप लगाकर भाजपा हाईकमान के निर्देश एवं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के दिशा निर्देश पर गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी के नेतृत्व में श्रमिकों को खिचड़ी का वितरण किया गया।
इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमिकों को भाजपा सरकार द्वारा उनके हक में की गई घोषणा के संबंधित पत्रक भी वितरण किए गए। ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।भाजपा सरकार ने श्रमिकों के अधिकारों को सुरक्षित किया गया है। इस मौके पर चीनी मिल जीएम सक्सेना, सीसीओं आकाश तिवारी,अजय पाल,विक्रम महल,देव महंत, लवकेश महंत, राजपाल भड़ाना आदि मौजूद रहे।
