मोबाइल के दीवाने बच्चों के पेरेंट्स पहुंच रहे साइकेट्रिस्ट के पास, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राजस्थान के चुरु का मामला भला कौन भूल सकता है। जहां 20 साल के युवक को मोबाइल की लत ने अस्पताल पहुंचा दिया। यह तो बानगी भर है। ऐसे न जाने कितने मामले चिकित्सकों के पास आ रहे होंगे, जिनकी खबर नहीं मिल पाती। कोरोना के बाद से ऑनलाइन हुई क्लास से बच्चे मोबाइल …

अयोध्या। राजस्थान के चुरु का मामला भला कौन भूल सकता है। जहां 20 साल के युवक को मोबाइल की लत ने अस्पताल पहुंचा दिया। यह तो बानगी भर है। ऐसे न जाने कितने मामले चिकित्सकों के पास आ रहे होंगे, जिनकी खबर नहीं मिल पाती। कोरोना के बाद से ऑनलाइन हुई क्लास से बच्चे मोबाइल के और भी दीवाने हो गए हैं। जिले में भी पेरेंट्स बच्चों को साइकेट्रिस्ट के पास लेकर पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर कुमार वर्मा बताते हैं कि मेरे पास बच्चों की मोबाइल की लत के कई मामले में आए हैं। हाल ही में एक मामला आया था, जिसमें 12वीं के छात्र को मोबाइल की ऐसी लत लग गई कि उसने घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया। दिन भर गेम्स व चैटिंग में व्यस्त रहने वाला विद्यार्थी पढ़ाई से कोसों दूर हो गया। सारे दोस्तों ने उससे दूरी बना ली। घरवाले मोबाइल के लिए मना करते तो वह मार-पिटाई पर उतर आता था। महज 16 साल का बच्चा अगर कोई भी बात करता है उसमें मोबाइल का जिक्र रहता है। उसकी इस लत से घर वाले बहुत परेशान हैं। उसकी अब काउंसलिंग चल रही है।

डॉ.शिशिर कुमार बताते हैं कि आज-कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में पेरेंट्स अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं। बहुत से लोगों को देखा है कि वह अपने छोटे बच्चों को मोबाइल देकर काम में व्यस्त हो जाते हैं। इससे उनके बच्चों की आदत बिगड़ जाती है और वो आगे चलकर मोबाइल के एडिक्ट हो जाते हैं। इसलिए बच्चों को जितना हो सके समय दें।

पढ़ें- बीएचयू-कानपुर आईआईटी को 2-2 करोड़ से भी ज्यादा के पैकेज, जानें….

बच्चों की गैरजरूरी जिद न पूरी करें

डॉ.शिशिर ने बताया कि छोटी उम्र के बच्चे बहुत ही जिद्दी होते हैं। अमूमन वो अगर मोबाइल पा जाते हैं तो खाना भी नहीं खाते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि बच्चे मोबाइल के बिना खाना खाने के लिए मुंह भी नहीं खोलते। ऐसे केस में बच्चों की गैरजरूरी जिद न पूरी करें। अगर वे मोबाइल लेते हैं तो उन्हें समझाइए कि बेटा आपको मोबाइल नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही उनसे बातें कीजिए और समय-समय पर बाहर भी घुमाइये।

बच्चों के लगातार मोबाइल चलाने से क्या होगा?

1- चिड़चिड़ापन

2-गदर्न व पीठ में दर्द

3-आंखों में कई तरह की समस्या

4-नींद न आना

5-सिर दर्द

6-घबराहट होना

संबंधित समाचार