मुरादाबाद : सीडीओ बोले, लोकतंत्र में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका करें अपने मत का उपयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में पहुंचे सीडीओ ने कहा कि युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए युवाओं को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। साथ ही छात्र-छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में पहुंचे सीडीओ ने कहा कि युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए युवाओं को अपने मत का उपयोग करना चाहिए। साथ ही छात्र-छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

बुधवार को स्वीप की ओर से सेंट मैरी स्कूल बुद्धि विहार में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा जागरूकता एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ आनंद वर्धन ने शिरकत की। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला, रंगोली, पोस्टर नुक्कड़ नाटक एवं सेल्फी कॉर्नर की सराहना की।

कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जागरूकता के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मुख्य रूप से उन 50 बूथों को चुना गया है जहां पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे सभी अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने का सफल प्रयास करें।

इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी ( स्वीप )डॉ अनुज अग्रवाल द्वारा छात्र छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप, दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सहायता, टोल फ्री नंबर 1950 एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की संयोजिका नोडल इंचार्ज रचना शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया । आभार अभिव्यक्ति सिस्टर प्रिंसिपल रोजम्मा द्वारा की गई। मध निषेध अधिकारी आलोक कुमार भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार