पीलीभीत में जानवरों की हो रही रहस्यमयी मौत, IVRI भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
पीलीभीत, अमृत विचार। पूरनपुर ब्लाक में बीते सप्ताह भर के अंदर करीब 20 जानवरों की रहस्यमय ढंग से मौत होने से जिले में हड़कंप मच गया है। इससे खुरपका, मुंहपका और गलघोटू से जोड़कर देख रहे है। इन जानवरों की मौत की वजह जाने के लिए डीएम के पत्र के बाद आईवीआरआई के वैज्ञानिकों की …
पीलीभीत, अमृत विचार। पूरनपुर ब्लाक में बीते सप्ताह भर के अंदर करीब 20 जानवरों की रहस्यमय ढंग से मौत होने से जिले में हड़कंप मच गया है। इससे खुरपका, मुंहपका और गलघोटू से जोड़कर देख रहे है। इन जानवरों की मौत की वजह जाने के लिए डीएम के पत्र के बाद आईवीआरआई के वैज्ञानिकों की टीम जनपद में सर्वे करने के लिए पहुंची।
टीम ने सर्वे करने के साथ पूरनपुर ब्लाक के सात गांवों से करीब 20 से अधिक जानवरों के सैंपल लिए है। ताकि यह पता चल सके कि इस क्षेत्र में जानवरों की मौत किस वजह से हो रही है। जानवरों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार को आईवीआरआई से आए दो सदस्यीय टीम ने सीवीओ अरविंद कुमार के साथ पूरनपुर क्षेत्र में सर्वे के लिए पहुंची। पूरनपुर के गांव चंदौखा, अजीतपुर, सिमरिया, गोपालपुर, जनकापुर, घुंघचाई और लालपुर में करीब 40 से अधिक जानवरों की मौत हो हो चुकी है। इसलिए टीम ने इन गांव में पहुंचकर उन स्थानों पर सर्वे किया। जहां जानवरों की मौत हुई है।
पशुपालकों से पूछताछ करने के बाद वहां बांधे अन्य पशुओं के सैंपल लिए है। ताकि लैब में जांच कर यह पता चल सके। इस क्षेत्र में किस बीमारी का प्रकोप चल रहा है। सीबीओ अरविंद कुमार ने बताया कि टीम ने पूरनपुर ब्लाक के सात गांव से करीब 20 से अधिक जानवरों के सैंपल लेकर गई है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल विभाग की ओर से निगरानी शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें…
पीलीभीत: बांसुरी महोत्सव के पोस्टर का डीएम-एसपी ने किया विमोचन
