हल्द्वानी: जीआईएस सर्वे को पहुंच रही टीम को आ रही अड़चन, पार्षदों का ले रहे सहयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्लोबल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सर्वे को लेकर घरों तक पहुंच रही टीम को अड़चन का सामना करना पड़ रहा है। घर में उन्हें प्रवेश तो दूर लोग उन्हें संपत्ति से जुड़ी कुछ भी जानकारी देने से मना कर दे रहे हैं। अधिकांश जगह इस तरह की दिक्कतें आने के बाद अब उस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्लोबल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सर्वे को लेकर घरों तक पहुंच रही टीम को अड़चन का सामना करना पड़ रहा है। घर में उन्हें प्रवेश तो दूर लोग उन्हें संपत्ति से जुड़ी कुछ भी जानकारी देने से मना कर दे रहे हैं। अधिकांश जगह इस तरह की दिक्कतें आने के बाद अब उस क्षेत्र के पार्षदों का सहयोग लिया जा रहा है।
जीआईएस सर्वे के तहत निजी कंपनी की टीमें घर-घर जाकर मकान के मालिक से संपत्ति संबंधित जानकारी जुटा रही हैं।

शहर के वार्ड एक व दो में ये सर्वे लगभग पूरा कर लिया गया है। तीन नंबर वार्ड में भी टीमों ने जाना शुरू कर दिया है। पहले से इसकी जानकारी नहीं होने से जब टीम उनके घर पहुंच रही है तो लोग उन्हें कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। काफी समझाने के बावजूद जब उनकी वे नहीं माने तो उन्हें इस असुविधा की जानकारी नगर निगम विभाग को दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने पार्षदों से बात करनी शुरू कर दी है।

टीम को संपत्ति की जानकारी एक मोबाइल एप में अपलोड करनी होती है। यह सर्वे बेहद जरूरी है, इसमें लोगों को सहयोग करना चाहिए। टीम को दिक्कत न आए और लोग पहले से जानकार रहें, इसलिए सर्वे से पहले वार्ड के पार्षद को जानकारी दी जा रही है। – पूजा चंद्र, कर निरीक्षक, नगर निगम

 

संबंधित समाचार