अमेठी: आयकर कार्यालय में गोष्ठी का हुआ आयोजन
अमेठी। जिले में स्थित आयकर कार्यालय गौरीगंज में आयकर अग्रिम कर व विवाद से विश्वास अपनाने वालों की ओर से निर्धारित आयकर की धनराशि को समय से जमा कराये जाने के लिए टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों व चाटर्ड एकाउण्टेन्ट और आयकर परामर्शदाताओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आयकर अधिकारी ने …
अमेठी। जिले में स्थित आयकर कार्यालय गौरीगंज में आयकर अग्रिम कर व विवाद से विश्वास अपनाने वालों की ओर से निर्धारित आयकर की धनराशि को समय से जमा कराये जाने के लिए टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों व चाटर्ड एकाउण्टेन्ट और आयकर परामर्शदाताओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान आयकर अधिकारी ने बताया कि आयोजित गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों से अपने-अपने आयकर दाताओं की सही-सही आय का आंकलन करते हुए उस पर संगणित आयकर एडवांस टैक्स की किश्तों को समय से जमा कराकर ब्याज और पेनाल्टी से बचें।
पढ़ें: सपा के समाजवाद की तरह लाल टोपी भी नकली: लालजी प्रसाद निर्मल
उक्त गोष्ठी में आयकर कार्यालय के अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, श्रेयश श्रीवास्तव, कर सहायक संतोष सिंह, चाटर्ड एकाउण्टेन्ट टैक्स बार एसोसिएशन अमेठी के अध्यक्ष अरून कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गुप्ता, चन्द्रिका प्रसाद, फिरोज खान, अरून श्रीवास्तव एडवोकेट व प्रान्तीय कार्यकरणीय सदस्य अखिल कुमार, सजन लाल साहू एडवोकेट, आशुतोष कुमार मौर्य, मोहित मौर्य एवं राजमूर्ति सिंह, मनोज मौर्य एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
अमेठी: नदी किनारे मिला अधेड़ महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मवेशी चराने गई अधेड़ महिला एकाएक लापता हो गई। घंटों जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घंटों ढूंढ़ने के बाद महिला नदी किनारे मृत अवस्था में पाई गई। उसके हाथ पैर बंधे थे और शव पर धारदार हथियार के निशान भी थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर के सहजीपुर गांव की निवासी शकुन्तला देवी अपने मवेशी को चराने के लिए निकली थी। घंटो बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं पहुची तो परिवारीजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी काफी देर खोजने के बाद नदी किनारे मृत अवस्था मे मिली। शकुन्तला के पुत्र संदीप ने बताया कि उनके हाथ-पैर और गर्दन रस्सी से बंधे हुए थे, संदीप ने मौके 112 को फोन कर सूचित किया, मौके पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
