पाकिस्तान के अभी न जाने कितने टुकड़े होंगे: सुरेश जोशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य व निवर्तमान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैय्या जी जोशी) ने बुधवार को कहा कि देश के विभाजन के बाद जल्द ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और अभी न जाने कितने टुकड़े होंगे। केएनआई कस्बा स्थित नवनिर्मित संघ के विभाग कार्यालय ‘प्रो राजेन्द्र सिंह उर्फ …

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य व निवर्तमान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैय्या जी जोशी) ने बुधवार को कहा कि देश के विभाजन के बाद जल्द ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और अभी न जाने कितने टुकड़े होंगे। केएनआई कस्बा स्थित नवनिर्मित संघ के विभाग कार्यालय ‘प्रो राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया सदन’ के लोकापर्ण के अवसर पर जोशी ने देश की परिस्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा “ संघ का कार्य अविरोध है।

साथ ही कहा कि न संघ का कोई शत्रु है और न ही संघ किसी का शत्रु है। परंतु यह पूरी तरह हमारे नियंत्रण में नहीं है। देश में एक भी मुसलमान और ईसाई न होता तो भी संघ अपना कार्य करता। संघ के साथ ही खड़ा हुआ कम्युनिष्टों के विरोध के लिए बना संगठन खत्म होने के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत ही एक देश है जहां जिलों को लेकर झगड़ा है।

हरियाणा और पंजाब दोनों चंड़ीगढ़ के लिए लड़ रहे हैं। दोनों के झगड़े में चंडीगढ़ केंद्र शासित हो गया। ऐसी स्थिति में देश कैसे सशक्त बनेगा। यह एक देश, एक राष्ट्र का भाव नहीं है। इसके साथ ही हिन्दू समाज को अपने कर्मकांड को आचरण में उतारें। हमें राष्ट्र व समाज के प्रति कैसा आचरण रखना चाहिए, इसको सीखने की जरूरत है।

पढ़ें: संभल : शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी हादसे में घायल, बेटी की मौत

जोशी ने कहा कि देश में जय पराजय का साक्षी और कारण हिन्दू ही है। देश में कभी हारे या जीते दोनों में हिन्दू ही रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रान्त प्रचारक काशी प्रान्त रमेश, जिला संघचालक डॉ ए के सिंह, जिला कार्यवाह सहित अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार