बरेली: वेतन वृद्धि की मांग, ओरिएंटल एरोमेटिक्स के कर्मचारियों ने शुरू किया मतदान अभियान
सीबीगंज, अमृत विचार। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ओरिएंटल एरोमेटिक्स (कैंफर फैक्ट्री) कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल करने के लिए मतदान अभियान शुरू कर दिया है। फैक्ट्री गेट पर तीन दिन तक फैक्ट्री बंदी के संदर्भ में वोटिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद ओरिएंटल अरोमेटिक्स फैक्ट्री के कर्मचारी संघ इस बात का निर्णय लेंगे …
सीबीगंज, अमृत विचार। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ओरिएंटल एरोमेटिक्स (कैंफर फैक्ट्री) कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल करने के लिए मतदान अभियान शुरू कर दिया है। फैक्ट्री गेट पर तीन दिन तक फैक्ट्री बंदी के संदर्भ में वोटिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके बाद ओरिएंटल अरोमेटिक्स फैक्ट्री के कर्मचारी संघ इस बात का निर्णय लेंगे कि आगामी दिनों में हड़ताल पर जाए या नहीं।
बता दें कि वेतन वृद्धि के लिए फैक्ट्री कर्मचारी संघ और फैक्ट्री प्रबंधन में मतभेद बना हुआ है। फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारियों की मांगें मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि मतदान होने के बाद कर्मचारी संघ आगामी कार्यक्रम बनाएगा। इस दौरान अध्यक्ष राकेश सिंह, रामौतार, कुलदीप सक्सेना, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
