बरेली: कटघर में कैप का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षण अभियंता
बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल के बकाएदारों को राहत देते हुए शासन द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। योजना के लागू होने के बाद विद्युत विभाग शहर से लेकर देहात तक में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील कर रहे है। किला उपकेन्द्र के कटघर में बुधवार …
बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल के बकाएदारों को राहत देते हुए शासन द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। योजना के लागू होने के बाद विद्युत विभाग शहर से लेकर देहात तक में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील कर रहे है।
किला उपकेन्द्र के कटघर में बुधवार को बिजली विभाग की तरफ से शासन द्वारा ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने पर सरचार्ज एवं ब्याज में सौ प्रतिशत तक की छूट दिए जाने को लेकर कैंप लगाया गया। विभाग भी राजस्व की वसूली के लिए गांवों के साथ शहर में भी अभियान चला रहा है।
शिविर का आयोजन करने के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बुधवार को शहर अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने कटघर कैंप में पहुंचकर शिविर के दौरान बकाएदारों से ओटीएस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।
