बरेली: 10 लोगों के संपर्क में आई महिला में हुई संक्रमण की पुष्टि
बरेली, अमृत विचार। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के बाद भी कोरोना की बरेली में संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। बुधवार को एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की तादाद नौ हो गई है। वहीं, जिला प्रशासन और सीएमओ कार्यालय की ओर से एक …
बरेली, अमृत विचार। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के बाद भी कोरोना की बरेली में संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। बुधवार को एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की तादाद नौ हो गई है। वहीं, जिला प्रशासन और सीएमओ कार्यालय की ओर से एक दिसंबर से बुधवार तक विदेश से बरेली लौटे 200 लोगों की निगरानी रिपोर्ट स्टेट सर्विलांस अधिकारियों को भेज दी है।
आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक 1 से 8 दिसंबर के बीच बरेली में 200 लोग विदेश से लौटे हैं। इन सभी की सूची स्टेट सर्विलांस की ओर से प्राप्त हुई है। 200 लोगों में से 10 कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। उन्हें हाईरिस्क कैटेगरी में शामिल किया गया है। शासन से प्राप्त निर्देश के तहत सभी की कोरोना जांच की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर जीनोम सीक्वेंसिंग होगी।
58 वर्षीय महिला जांच में निकली कोरोना संक्रमित
जिले में संक्रमित पति के संपर्क में आई महिला भी आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमित निकली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पति के संक्रमित निकलने के बाद महिला की रैंडम सैंपलिंग निजी अस्पताल में की गई थी। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वहीं, सर्विलांस टीम की ओर से जानकारी जुटाने पर पता लगा कि संक्रमित वापस उत्तराखंड लौट गई है।
परिजनों से बातचीत में पता लगा कि महिला लक्षण विहीन होने के चलते होम आइसोलेशन में है। महिला को वैक्सीन की दोनो डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, परिजनों को सूचित किया गया है कि लक्षण दिखने पर तुरंत ही स्थानीय स्तर पर संक्रमण की जांच कराएं। बता दें कि इनके संपर्क में परिजन समेत 10 लोग आए है।
