बरेली: ‘मोहब्बत की चोचलेबाजी’- घर से निकली युवती, मिला पहला प्रेमी, फिर आ गया दूसरा और जमकर चले लात-घूंसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में बुधवार को एक ही युवती के दो प्रेमी सरेराह आपस में ही भिड़ गए। बीच राह काफी देर तक दोनों युवकों और उनके साथियों में झगड़ा व मारपीट होती रही। हंगामा देख ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी बीच-बचाव करते हुए तीन युवकों को पकड़कर किला थाने ले गई। …

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में बुधवार को एक ही युवती के दो प्रेमी सरेराह आपस में ही भिड़ गए। बीच राह काफी देर तक दोनों युवकों और उनके साथियों में झगड़ा व मारपीट होती रही। हंगामा देख ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी बीच-बचाव करते हुए तीन युवकों को पकड़कर किला थाने ले गई। सीमा विवाद के चलते मामला इज्जतनगर थाने भेज दिया गया। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी की भी तरफ विवाद को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती के दो प्रेमियों के बीच विवाद होने की बात कही है।

क्षेत्र के मिनी बाईपास पर बुधवार की दोपहर कुछ युवकों के बीच सरेराह जमकर मारपीट और झगड़ा हुआ। मामला था एक युवती के दो प्रेमियों के आमने-सामने आने और प्रेमिका से बातचीत करने की। असल में बदायूं की रहने वाली एक युवती प्रेमनगर क्षेत्र में रहती है। बुधवार की दोपहर युवती अपने घर निकलकर बाजार के लिए जा रही थी। वहीं घर से कुछ दूर बाद युवती का पहला प्रेमी मिला और उसने युवती को मनाने की कोशिशें शुरू कर दीं। हालांकि युवती ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और चलती रही। जब युवक-युवती डेलापीर चौराहे पर पहुंचे तो युवती ने अपने नए प्रेमी को फोन कर दिया।

कुछ ही देर में युवती और उसका पुराना प्रेमी मिनीबाईपास पहुंचे तो वहां नए दोस्त ने रास्ता रोक लिया। आमना-सामना होते ही दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और बढ़ते-बढ़ते माहौल झगड़े और मारपीट में तब्दील हो गया। बीच राह में ही नए व पुराने प्रेमी ने एक-दूसरे पर लातें-घूसे बरसाने शुरू कर दिए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने वहां खड़ी दूसरे युवक की कार को बुरी तरह छतिग्रस्त कर दिया। वहीं बीच सड़क इस तरह की मारपीट होती देख ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों का बीच-बचाव करते हुए तीन युवकों को पकड़कर किला थाने लेकर पहुंचे।

मामले की पूरी जानकारी होने पर सीमा क्षेत्र के चलते युवकों को किला थाने से इज्जतनगर थाने भेज दिया गया। इज्जतनगर इंस्पेक्ट संजय कुमार धीर ने बताया कि मामले में युवती से बातचीत के बाद तहरीर देने को कहा गया था लेकिन देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

थाने पहुंचते ही नए प्रेमी ने युवती को बताया बहन
बीच सड़क मारपीट करते हुए कुछ युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को देखकर फरार हो गए। वहीं दोनों पक्षों के तीन मुख्य युवकों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया और पहले किला थाने लेकर पहुंची। थाने में जब पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो एक युवक ने खुद को युवती का भाई बता दिया। झगड़े की वजह पूछने पर युवक ने युवती का भाई बनते हुए पहले प्रेमी पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। किला इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झगड़ा इज्जतनगर क्षेत्र में हुई थी। पूछताछ के बाद युवकों को कार्रवाई के लिए इज्जतनगर थाने भेज दिया गया।

थाने पहुंचे दोनों पक्षों से बातचीत की गई थी, पूछताछ में एक युवती के दो दोस्तों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है, हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी – संजय कुमार धीर, इंस्पेक्टर, इज्जतनगर

संबंधित समाचार