दरभंगा के अपर समाहर्ता के पांच ठिकानों पर ईओयू ने की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) आज औरंगाबाद के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी और वर्तमान में दरभंगा के अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अनिल कुमार सिन्हा के तीन जिलों के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। ईओयू के आधिकारिक सूत्रों ने …

पटना। बिहार में भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) आज औरंगाबाद के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी और वर्तमान में दरभंगा के अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अनिल कुमार सिन्हा के तीन जिलों के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

ईओयू के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि सिन्हा के औरंगाबाद में पदस्थापन के दौरान अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी व्यापार में संलिप्त होने की भूमिका प्रकाश में आने पर इसका सत्यापन कराया गया। इसकी पुष्टि होने पर उनके खिलाफ ईओयू थाना में कल आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया।

विशेष न्यायालय से आग्रह के बाद तलाशी वारंट लिया गया। सिन्हा के राजधानी पटना के गोला रोड एवं मजिस्ट्रेट कॉलोनी के आवास, भोजपुर जिले के आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव स्थित पैतृक घर के साथ ही दरभंगा के कार्यालय एवं आवास में अलग-अलग टीम एक साथ छापेमारी कर रही है।

छापेमारी दल फिलहाल अभी कुछ भी बताने से बच रही है। उल्लेखनीय है कि अवैध बालू खनन में माफियाओं से मिलीभगत के आरोप में 49 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें दो जिलों के पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और परिवहन अधिकारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े-

मुख्तार अब्बास नकवी ने बोले- देश में वर्षों तक लागू रही हज सब्सिडी एक राजनीतिक छल थी

संबंधित समाचार