कैट-विक्की की शादी की रस्में हुईं शुरू, जानें कैसे होगा बारातियों का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी आज-कल बॉलीवुड की गलियों का सबसे गर्म टॉपिक बना हुआ है। सभी की जुबान पर इस कपल की शादी की ही बाते हैं। रिपोर्टस की मानें तो विक्की और कटरीना सिक्स सेंस फोर्ट में आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। कटरीना अपनी शादी को …

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी आज-कल बॉलीवुड की गलियों का सबसे गर्म टॉपिक बना हुआ है। सभी की जुबान पर इस कपल की शादी की ही बाते हैं। रिपोर्टस की मानें तो विक्की और कटरीना सिक्स सेंस फोर्ट में आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। कटरीना अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी पर इन दोनों ही स्टार्स के फैंस की पूरी नजर बनी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें, विक्की-कैटरीना की शादी से पहले के रीति-रिवाज के साथ पूजा-पाठ शुरू हो चुका है। शादी से पहले के लिए दूल्हा-दुल्हन परिवार के साथ पूजा कर रहे हैं।

कटरीना-विक्की की हाईप्रोफाइल शादी पर इन दोनों ही स्टार्स के फैंस की पूरी नजर बनी हुई है। इस शादी में सजावट के लिए दिल्ली के गाजीपुर मंडी से 1500 किलो फूल मंगवाए गए हैं। तीन ट्रक अलग-अलग तरह के खास फूल लेकर 8 दिसंबर की रात को ही सिक्स सेंसेज फोर्ट पहुंच गए थे।

सिक्स सेंसेज फोर्ट के मर्दाना महल के सामने ओपन गार्डन में विक्की कैटरीना की ड्रीम वेडिंग का मंडप लगाया जा रहा है। विक्की और कैटरीना की शादी में सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। इस शादी में शामिल होने जा रहे गेस्ट्स को एक खास कोड दिया गया है। इस कोड को दिखाकर ही गेस्ट्स को शादी में एंट्री मिलेगी। बता दें, विक्की और कैटरीना आज दोपहर ठीक 3:30 से 3:45 के बीच सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो दूल्हे राजा विक्की कौशल दोपहर को बारात लेकर निकलेंगे। विंटेज कार में सवार दूल्हे राजा की महल में शाही तरीके से एंट्री होगी। विक्की और बारातियों का स्वागत फूलों की बारिश के साथ की जाएगी। शादी के बाद पूल साइड ऑफ्टर पार्टी भी होगी।

पढ़ें- आज शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे कैटरीना-विक्की, जानें क्यों गेस्ट्स को मोबाइल इस्तेमाल करने से किया गया है मना…

संबंधित समाचार