बरेली: पारदर्शी पर्दे के पीछे से चली थी गोली, पुलिस का शक कहीं जानबूझकर तो नहीं लगाया गया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली में बुधवार रात आंवला विधानसभा से विधायक रहे स्व. श्यामबिहारी सिंह के बेटे रामबिहारी को पर्दे के पीछे से गोली मारी गई। गोली उनके कंधे में लगने की वजह से वह जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर्दे …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली में बुधवार रात आंवला विधानसभा से विधायक रहे स्व. श्यामबिहारी सिंह के बेटे रामबिहारी को पर्दे के पीछे से गोली मारी गई। गोली उनके कंधे में लगने की वजह से वह जख्मी हो गए। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पर्दे के पीछे से गोली चलने की वजह से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। कभी गलती से गोली चलना तो कभी जानबूझकर निशाना लगाने की चर्चाएं हो रही है। मगर पुलिस का मानना है कि परदा पारदर्शी है, इसलिए हो सकता है कि रामबिहारी पर जानबूझकर भी निशाना लगाया गया हो। हालांकि जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

भागवत कथा के बाद हो रहा था प्रसाद वितरण
रामबिहारी सिंह के बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि उनके परिवार में भागवत कथा के बाद बुधवार रात भंडारे का आयोजन चल रहा था। छोटे भाई रामबिहारी पंडाल में आयोजन देख रहे थे। इसी दौरान किसी शरारती तत्व ने पंडाल के पीछे से फायरिंग कर दी। गोली उनके छोटे भाई के कंधे में लग गई। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के चलते कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। जब लोग पंडाल के पीछे देखने पहुंचे तो वहां से खुराफाती भाग चुके थे।

किसी भी रंजिश से इंकार
बताया जा रहा है कि रामबिहारी के बड़े बेटे अमर सिंह समाजवादी पार्टी में एक पदाधिकारी है। चुनाव पास होने की वजह से वह उसी में लगे हुए है। मगर उन्होंने किसी भी रंजिश से मना किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि छोटे भाई के ठीक होने के बाद वह तहरीर देंगे। मगर अभी तक उनकी तरफ से पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। उधर, बदायूं रोड स्थिति एक निजी अस्पताल में रामबिहारी का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े-

बरेली: शिक्षिका से मारपीट मामले में ISA ने काला फीता बांधकर किया प्रोटेस्ट, शिक्षिका का आरोप- सुनने में हो रही दिक्कत

संबंधित समाचार