उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं योगी : विधायक ज्ञान तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। विपक्षी दलों के पास समय था, लेकिन उनके पास अपना घर भरने से ही फुर्सत नहीं थी। चाचा-भतीजा परिवार की उलझन में भी गरीबों के हक पर डकैती डालते थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं। यह बात गुरुवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के …

सीतापुर। विपक्षी दलों के पास समय था, लेकिन उनके पास अपना घर भरने से ही फुर्सत नहीं थी। चाचा-भतीजा परिवार की उलझन में भी गरीबों के हक पर डकैती डालते थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहे हैं। यह बात गुरुवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित संपर्क मार्ग नारायणपुर सिरसा सड़क के शिलान्यास के दौरान कही। यह सड़क एक करोड़ 60 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है।

विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं होता। गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा नहीं होता। अब प्रदेश सरकार माफिया की अवैध संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर चला रही है। सपा, बसपा व कांग्रेस को बुरा लग रहा है। माफिया भस्मासुर हैं, उन माफिया को प्रश्रय देने वाले महा भस्मासुर हैं। विधायक ने कहा कि कोरोना काल में तमाम युवाओं को घर से पढ़ाई करने में तकलीफ हुई, इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि स्नातक, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईटीआई एवं अन्य स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को स्मार्ट फोन व टेबलेट इसी माह से दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के अंदर अभी तक 1.61 करोड़ युवाओं को नौकरी दी है। पहले नौकरियां बिकती थीं। अब हमारे मुख्यमंत्री ने पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। जिसका नतीजा है कि युवाओं को रोजगार मिला है। ज्ञान तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इससे विकास को गति मिली है। पिछली सरकारों ने माफिया व भृष्टाचारियों को बढ़ावा देने का कार्य किया। अवैध रूप से संपत्ति जब्त करने वालों को प्रदेश सरकार ने सबक सिखाने का कार्य किया।

विधायक ने कहा कि प्रदेश में 2022 के चुनाव में कमल खिलाइएं। विकास की गति को और बढ़ाया जाएगा। भाजपा के साथ खड़े हो और अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराएं। विधायक ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को देने का प्रयास किया गया है।

इसके साथ ही क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य शिक्षा के विकास पर फोकस किया गया है। इस दौरान प्रधान जागेश्वर निषाद, प्रेम मिश्रा, शैलेंद्र,काशीराम, जहीर, बराती मौर्य, विजय मिश्र, अशोक बाजपेयी, राजू मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, दिव्यांश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत, सूचना पर परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार