हल्द्वानी: कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले 10 चुनिंदा को मिलेगा पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत  विचार। कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले हजारों लोगों में 10 लोगों ने लॉटरी सिस्टम में बाजी मारी है। इन 10 लोगों को पुरस्कृत किया जायेगा। सभी विजेताओं को 13 दिसंबर को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से पुरस्कार मिलेगा। प्रशासन ने कोविड-19 वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने के लिए लॉटरी योजना शुरू की थी। इसमें …

हल्द्वानी, अमृत  विचार। कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले हजारों लोगों में 10 लोगों ने लॉटरी सिस्टम में बाजी मारी है। इन 10 लोगों को पुरस्कृत किया जायेगा। सभी विजेताओं को 13 दिसंबर को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से पुरस्कार मिलेगा।

प्रशासन ने कोविड-19 वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने के लिए लॉटरी योजना शुरू की थी। इसमें वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले लोगों को लॉटरी सिस्टम से पुरस्कृत किया जाना था।

इधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पहले चरण में हल्द्वानी में 10 हजार लॉटरियां वितरित की थीं। गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने लॉटरी निकाली।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सभी लॉटरी विजेताओं को 13 दिसंबर को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले लोगों की अगली लाटरी 16 दिसंबर को निकाली जायेगी।

इन्होंने जीता पुरस्कार

पहला पुरस्कार सबाना (मोबाइल), दूसरा पुरस्कार आदित्य (डिनर सेट), तीसरा पुरस्कार खीमानंद जोशी का (प्रेशर कुकर) निकला है। वहीं सात लोग संगीता देवी, जगदीश चन्द्र, शादाब खान, त्रिवेन्द्र कुमार, समरीन, कौशलेन्द्र सिंह, दीपशिखा का सांत्वना पुरस्कार (हॉटकेस) निकला है।

 

कोविड-19 वैक्सीनेशन के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिये लोगों को प्रोत्साहित करने के लिये लॉटरी सिस्टम शुरू किया था। जिन लोगों की लॉटरी निकली हैं उन्हें 13 दिसंबर को कार्यालय से पुरस्कार मिलेगा। जनता से अपील है कि डबल डोज वैक्सीनेशन कर लें।

  • ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

संबंधित समाचार