लखीमपुर-खीरी: खेत से घर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
खमरिया-खीरी, अमृत विचार। पति के लिए खेत पर खाना लेने जा रही एक महिला सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गई।सामने से आ रहे तेज गति वाहन की टक्कर में महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है …
खमरिया-खीरी, अमृत विचार। पति के लिए खेत पर खाना लेने जा रही एक महिला सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गई।सामने से आ रहे तेज गति वाहन की टक्कर में महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।जबकि घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन की पुलिस ने खोज शुरू कर दी है।
थाना ईसानगर क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी महदेई (40) पत्नी मंगल विश्वकर्मा गुरुवार को सुबह अपने पति के साथ खेत मे काम कर रही थी। दोपहर में वह पति के लिए भोजन लेने घर के लिए निकली कुछ दूरी तय कर जैसे ही वह गांव के बाहर सड़क को पार करने लगी उसी दौरान तेजगति वाहन ने उनको रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुचें उपनिरीक्षक देशराज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज राहगीरों की शिनाख़्त पर उक्त वाहन की खोजबीन शुरू कर दी है। अचानक हुई महिला की मौत की जानकारी पाकर पति समेत परिवार में मातम छा गया है।
