सीतापुर: पुलिस ने 22 जुआरियों को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए कैश, गाड़ियां व मोबाइल बरामद
सीतापुर। सिधौली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जुएं के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर सहित कई जिलों के 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों की नकदी, कई कारें आदि बरामद की है। पुलिस का …
सीतापुर। सिधौली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जुएं के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर सहित कई जिलों के 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों की नकदी, कई कारें आदि बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सिधौली कोतवाली पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच ने एक मुखिबर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के ही हाइवे रेस्टोरेंट व मोहम्मद हारून के घर पर दबिश देकर 22 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्तों में सिधौली इलाके के अहमदपुर जट निवासी मोहम्मद हारून, इसी क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी विशाल कौशल, निखिल प्रताप सिंह, इरफान व रमाशंकर, हरदोई कोतवाली देहात के बहादुरपुर निवासी राजेश कुमार बाजपेयी, इसी जिले के कछौना क्षेत्र के साता गांव निवासी जितेंद्र कुमार मिश्र, इसी जिले अभय सिंह, प्रमोद कुमार रैदास व अमित कुमार सिंह, लखनऊ के ठाकुरगंज तोपखाना निवासी मिथिलेश मिश्र, सरोजनी नगर के श्याम गुप्ता, आलमबाग के मोहम्मद अनवर, लखीमपुर खीरी शहर कोतवाली के मेला मैदान निवासी कृष्ण मोहन मिश्र, बलराम श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, संदीप गिरि, विजय कुमार सिंह, सलामत, सीतापुर कोतवाली देहात के भगवानपुर निवासी राजकुमार भार्गव व रामू भार्गव, बहराइच जिले के नाजिरापुर निवासी रईस शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि इन लोगों के कब्जे से मालफड़ छह लाख 80 हजार 300 रुपये, जामा तलाशी में एक लाख एक लाख 68 हजार 550 रुपये, छह चार पहिया वाहन, 27 मोबाइल व ताश के 52 पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खुलासा करने वाली पुलिस टीम में ये थे शामिल
जुआरियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सिधौली के एसआई मानिक राम वर्मा, आरक्षी शाहिद हुसैन, आकाश कुमार, सचिन कुमार, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार रावत, प्रभारी सर्विलांस आरक्षी सोहन पाल, रवि वर्मा, राहुल कुमार, अनुराग पांडेय, आनंद कुमार व अंकुर शामिल थे।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: खेत से घर जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
