लखीमपुर-खीरी: बस से उतरते समय पहिए के नीचे आने से युवक कुचला, घायल
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। बस चालक की लापरवाही से शहर के सैधरी बाईपास पर एक युवक बस से उतरते समय बस के चलने से नीचे गिर गया। जिससे बस के पहिए के नीचे आने से उसके दोनों पैर कुचल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। धौरहरा थाना क्षेत्र के …
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। बस चालक की लापरवाही से शहर के सैधरी बाईपास पर एक युवक बस से उतरते समय बस के चलने से नीचे गिर गया। जिससे बस के पहिए के नीचे आने से उसके दोनों पैर कुचल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। धौरहरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी मोहम्मद यासीन दवा लेने लखनऊ जा रहा था।
बताते हैं कि वह ढखेरवा से प्राइवेट बस में सवार होकर महेवागंज कस्बे की सैधरी बाई पास मोड़ पर बस से उतरने लगा। तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोहरे में गाड़ी पलटने से सीओ व दो सिपाही घायल
सरकारी काम से हाईकोर्ट लखनऊ जा रहे निघासन सीओ सुबोध जायसवाल की सरकारी गाड़ी कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में सीओ व दो सिपाही घायल हो गए। हादसा सीतापुर में हरगांव थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आईं हैं।
