बरेली: आज से पांच ट्रेनों में लगने शुरू होंगे अनारक्षित कोच
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार से बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में जनरल कोच की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है। अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। ट्रेनों में जनरल टिकट की कोई सुविधा ही नहीं थी। इसको लेकर लगातार रेलवे को बड़ा घाटा हो …
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार से बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में जनरल कोच की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है। अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। ट्रेनों में जनरल टिकट की कोई सुविधा ही नहीं थी। इसको लेकर लगातार रेलवे को बड़ा घाटा हो रहा था। जनता को भी परेशानी हो रही थी। इसलिए रेलवे बोर्ड ने अब ट्रेनों में जनरल कोच लगाने के लिए हरी झंडी बीते दिनों ही दे दी थी।
शुक्रवार से बरेली जंक्शन पर 5 ट्रेनों में जनरल कोच की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। 12231-1 2232 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस , 14315-14316 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14207- 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14205-14206 फैजाबाद एक्सप्रेस, 14511-14512 नौचंदी एक्सप्रेस में शुक्रवार से यात्री अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे।
हालांकि रेलवे ने बरेली जंक्शन पर 8 ट्रेनों में यह सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है लेकिन उसमें से तीन ट्रेनें कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद हैं। जिनमें 14235-14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस, 14307-14308 बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, 14265-14266 जनता एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
