बरेली: सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत आदि अधिकारियों की मौत पर सिविल डिफेंस प्रभाग, अलखनाथ प्रभाग व उत्तराखंड परिवार ने संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटिया ने …

बरेली, अमृत विचार। तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत आदि अधिकारियों की मौत पर सिविल डिफेंस प्रभाग, अलखनाथ प्रभाग व उत्तराखंड परिवार ने संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटिया ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद घटना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हरीश भल्ला ने कहा कि भारत हमेशा सीडीएस जनरल बिपिन रावत का राष्ट्र के लिए सेवा के लिए आभारी रहेगा। हरीश भल्ला, अमित पन्त, संजीव दुस्सा, कवलजीत सिंह, गीता शर्मा, सुनील वर्मा, संजीव अवस्थी, पवश कालरा, राजीव छाबडा, रिशुल अग्रवाल, कमलजीत कौर, आशा पन्त, विनोद, भवानी दत्त ने भी दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।

वहीं कांग्रेस के शहामतगंज स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में कांग्रेसियों ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11 अन्य सैन्य अफसरों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि हम सभी लोग बहुत ही दुखी हैं।

जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक और सच्चे देशभक्त थे। भारत देश और देशवासी उनकी असाधारण सेवाओं को कभी भुला नहीं पाएंगे। उनके देश सेवा के योगदान को सदा याद रखा जाएगा। जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि हमने जनरल बिपिन रावत के साथ-साथ अपने कई और बहादुर सैनिकों को भी खो दिया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला महासचिव डॉ हरीश गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, सरदार खां, अंशु गंगवार, चंद्रपाल कश्यप, जिला महासचिव पाकीजा खान, अरुण कश्यप, शक्ति शर्मा, मोबीन कुरैशी, इरशाद मंसूरी, रोआफ अहमद, मिथिलेश कश्यप मौजूद रहे।

संबंधित समाचार