हरदोई: हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत व सभी मातृभूमि के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम अवस्थी ने की। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री सूरज ने बताया कि तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत हुए लोगों …

हरदोई। जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत व सभी मातृभूमि के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवम अवस्थी ने की।

विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री सूरज ने बताया कि तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत हुए लोगों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम नेतृत्व करते हुए मोहित वर्मा ने बताया कि शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया।

पढ़ें: बरेली: बीएल एग्रो की फैक्ट्री में हुए हादसे में प्रदूषण, श्रम विभाग से मांगी निरीक्षण आख्या

कार्यक्रम का संचालन अविरल शुक्ला ने किया। मृत आत्माओं को शांति की कामना करते हुए शांति मार्च भी निकाला गया। शांति मार्च नगर के आर आर कॉलेज से प्रारंभ होकर अमर जवान चौक पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर मंत्री श्रेय मिश्रा, प्रखर सिंह नगर सह मंत्री, विवेक पांडे, पारस गौतम, जय मिश्रा, हिमांशु, निशांत दिक्षित, विशाल कुमार, शुभम पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए लगा तांता, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए राजधानी में उनके सरकारी निवास तीन कामराज मार्ग पर केन्द्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं और विभिन्न देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है। जनरल रावत का शव लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके सरकारी आवास पर रखा गया। दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर श्मशान की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे के आसपास शुरू होगी। जानकारी के अनुसार दिवंगत सीडीएस रावत का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार