मुरादाबाद : दो घंटे कार्य बहिष्कार कर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को भी चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे डिप्लोमा फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर ने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मिता छोड़कर हमारी मांग पूरी करे। इमरजेंसी ड्यूटी के लिए अलग से फार्मासिस्ट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को भी चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे डिप्लोमा फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर ने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मिता छोड़कर हमारी मांग पूरी करे।

इमरजेंसी ड्यूटी के लिए अलग से फार्मासिस्ट की तैनाती, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जिला फार्मेसी अधिकारी का पद सृजन, रिक्त पदों पर भर्ती, सरकार ब्रिज कोर्स कराए आदि मांग लंबे अरसे से लंबित है। मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी ने कहा अब आरपार की लड़ाई लड़ी जा रही है। विरोध जताने वालों में कुंदन सिंह, पीपी सिंह, राजेश पाठक सहित अन्य डिप्लोमा फार्मासिस्ट शामिल हैं।

वहीं दो घंटे कार्य बहिष्कार से सुबह दवा वितरण की व्यवस्था लडखड़ाई। प्रशिक्षुओं के भरोसे दवा वितरण किया गया। इससे मरीजों को असुविधा हुई। उन्हें दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राजेंद्र कुमार का कहना है कि एसोसिएशन की मांगपत्र को सरकार को भेजकर जल्द समाधान का अनुरोध किया है। आपातकालीन चिकित्सा सुचारु रुप से चल रही है।

संबंधित समाचार