आरआरआर में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे रामचरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण आने वाली फिल्म आरआरआर में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। आरआर का ट्रेलर लांच कर दिया गया है जो बेहद धमाकेदार है। रामचरण इस …

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण आने वाली फिल्म आरआरआर में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। आरआर का ट्रेलर लांच कर दिया गया है जो बेहद धमाकेदार है। रामचरण इस फिल्म में ब्रिटिश काल के पुलिस अधिकारी के रूप में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते हुए नज़र आए।

गौरतलब है कि फिल्म ‘आरआरआर’ दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है जो इमेजनरी स्टोरी है। फिल्म में ये दोनों क्रांतिकारी ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ते दिखाई देंगे। यह फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज हो रही है।

प्रभास को मिला 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास को 2021 के नंबर एक साउथ एशियाई सेलिब्रिटी के रूप में शामिल किया गया है। ब्रिटेन के एक अखबार की ओर से लिस्ट जारी की गई है, जिसमें विश्व की 50 एशियाई हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में प्रभास को नंबर एक दक्षिण एशियाई सेलेब्रटी करार दिया है। प्रभास ने कई हॉलीवुड आइकन, संगीत उद्योग, टेलीविजन, लिटरेचर और सोशल मीडिया स्टार्स को पछाड़ते हुए अपने लिए ये जगह बनाई है। अखबर के एडिटर ने कहा कि प्रभास ने भारत में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों की ओर इस तरह से ध्यान आकर्षित किया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- प्रभास को मिला 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब

संबंधित समाचार