अमेठी: पं.राम राज मिश्र महाविद्यालय में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) अभिनव द्विवेदी ने शुकुल बाजार के पण्डित राम राज मिश्र महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि हम केवल समूह बनाकर आगे नहीं बढ़ सकते है, जबतक उसे उद्योग के रूप में रूपांतरित नहीं करते, यदि हमें आत्मनिर्भर बनना है तो हमें इस दिशा में पूर्ण प्रयास …

अमेठी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) अभिनव द्विवेदी ने शुकुल बाजार के पण्डित राम राज मिश्र महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि हम केवल समूह बनाकर आगे नहीं बढ़ सकते है, जबतक उसे उद्योग के रूप में रूपांतरित नहीं करते, यदि हमें आत्मनिर्भर बनना है तो हमें इस दिशा में पूर्ण प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा की समूह समाज के अन्य लोगों को भी रोजगार दें। इसके लिए आवश्यक है की समूह स्वयं एक कुटीर उद्योग या दुकान या कोई अन्य संयंत्र की शुरुआत करें। भारतीय स्टेट बैंक के मनीष खरे ने बैंक की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए जीवन ज्योती योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना के बारे में विस्तार से बताया,कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं से रोजगार सृजन करने के लिए आग्रह करते हुए कहा की आज महिलाए हर क्षेत्र मे आगें है ,कोई ऐसा काम नहीं है जिसे महिलाएं न कर सकें। ऐसे में आप लोग चाहें तो अपने घर समाज और देश की दशा और दिशा बदल सकती है।

पढ़ें-बरेली: बदायूं रोड पर बन रहे नाले का मेयर ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को जमकर लगाई फटकार

कार्यक्रम को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक अशोक चन्द्र,कृषि विभाग के शत्रुघ्न  कुरील,प्रशिक्षिका सुमन देवी ,गीता देवी ,समाज सेवी व पूर्व प्रधान उदय नारायण मिश्र सहित दर्जन भर विद्वानो ने सम्बोधित किया कार्यक्रम मे सुषमा शुक्ला,किरन ,प्रीती ,चमकीला,शिवकुमरि सहित सत्तर महिलाएं उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनों और प्लेटफार्म पर अवैध रूप से बिक्री करने वाले 8 वेंडर गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

संबंधित समाचार