अयोध्या: बैंक से 50 हजार निकालकर घर जा रही महिला टप्पेबाजी की हुई शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इन दिनों शहर में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है। अभी हफ्ते भर पहले रिकाबगंज में 20 हजार रुपये की हुई टप्पेबाजी के आरोपी को पुलिस पकड़ भी नहीं सकी थी कि शुक्रवार को आरोपी ने फिर से एक महिला को शिकार बना लिया। केनरा बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा …

अयोध्या। इन दिनों शहर में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है। अभी हफ्ते भर पहले रिकाबगंज में 20 हजार रुपये की हुई टप्पेबाजी के आरोपी को पुलिस पकड़ भी नहीं सकी थी कि शुक्रवार को आरोपी ने फिर से एक महिला को शिकार बना लिया।

केनरा बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रही बुजुर्ग टप्पेबाजी का शिकार हो गई। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने 50 हजार रुपये दे दिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है। सदर बाजार निवासी मीरा देवी ने केनरा बैंक से 50 हजार रुपये निकाले।

बैंक से ही आरोपी ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया था। बुजुर्ग जब सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर के आगे पहुंची तो आरोपी ने सुनसान रास्ता देख महिला को झांसे में लेना शुरू किया। आरोपी ने मीरा देवी से कहा कि आपको बैंक वालों ने कम पैसे दिए हैं। मुझे बैंक ने ही भेजा है। यह पैसे मुझे दे दीजिए मैं आपको और पैसे लाकर देता हूं।

पढ़ें: अयोध्या: राम कथा पार्क में हुआ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

मीरा देवी टप्पेबाज के झांसे में आ गई और उसने अपने पैसे आरोपी को दिए। पैसे पाते ही आरोपी चंपत हो गया। कुछ देर बाद महिला बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि वह टप्पेबाजी का शिकार हो गई। बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। अरोपी की तलाश की जा रही है। बुजुर्ग महिला पढ़ी लिखी नहीं है।

संबंधित समाचार