सीतापुर: अलग-अलग दो सड़क हादसों में महिला की मौत, भाई-बहन सहित तीन जख्मी
अटरिया/सेवता, सीतापुर। अटरिया इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से जहां एक महिला की मौत हो गई और बाइक सवार उसका पति जख्मी हो गया, वहीं रेउसा इलाके में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। सिधौली कोतवाली इलाके के बकरापुर …
अटरिया/सेवता, सीतापुर। अटरिया इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से जहां एक महिला की मौत हो गई और बाइक सवार उसका पति जख्मी हो गया, वहीं रेउसा इलाके में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।
सिधौली कोतवाली इलाके के बकरापुर गांव निवासी मनोज कुमार अपनी पैंतीस वर्षीय पत्नी अमृता के साथ बाइक पर सवार होकर लखनऊ जा रहा था। जब यह लोग अटरिया इलाके में कुंवरपुर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन इनकी बाइक में टक्कर मार कर निकल गया।
इस हादसे में अमृता की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा रेउसा कस्बे की निवासी पूजा सिंह 20 पुत्री राम मूर्ति सिंह अपने बड़े भाई अरुण वीर सिंह के साथ बाइक से घर जा रही थी।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: के डी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
तभी तंबौर रोड बभनावा गांव के मध्य यह लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से रेउसा सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद पूजा की हालत गंभीर देखते हुए रेउसा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर व चालक मौके से भाग निकला। पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: 14 और 15 दिसंबर को होगी जनपद स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को करना होगा पंजीकरण
