कानपुर: डीएम ने सरसौल विकास खंड के मॉडल विद्यालयों का किया निरीक्षण, जानें क्या कहा?
कानपुर। डीएम विशाख जी ने जनपद में मॉडल विद्यालय के रूप में प्रथम फेस में चयनित 200 प्राथमिक स्कूलों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सरसौल विकासखंड के 2 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। सभी मॉडल विद्यालयों में पोषण वाटिका तथा एक स्मार्ट क्लास सहित कुल 21 पैरा …
कानपुर। डीएम विशाख जी ने जनपद में मॉडल विद्यालय के रूप में प्रथम फेस में चयनित 200 प्राथमिक स्कूलों में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सरसौल विकासखंड के 2 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। सभी मॉडल विद्यालयों में पोषण वाटिका तथा एक स्मार्ट क्लास सहित कुल 21 पैरा मीटर पर विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा।
जिनमें मुख्य रूप से विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, बालक तथा बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, विद्यालय प्रांगण में मुख्य द्वार से बारामदे तक इंटरलॉकिंग, विद्यालय की बाउंड्रीवाल पर पठन पाठन की वाल राइटिंग, पोषण वाटिका तथा विशेष रूप से इन सभी विद्यालयों में एक एक स्मार्ट क्लास भी विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी सबसे पहले सरसौल विकासखंड स्थित कौशिक उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रांगण में बेहतर फुलवारी लगाई जाए तथा कक्षा में बाला आधारित पेंटिग भी की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की फाइन आर्ट विभाग के बच्चों द्वारा इन विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन की वॉल पेंटिंग की कराए जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सुहैला प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नर्वल अमित कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कांटा खराब होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये केंद्र प्रभारी को कांटा सही के दिये निर्देश
विशाख जी ने जनपद में स्थापित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी सबसे पहले सरसौल के मार्केटिंग धान क्रय केंद्र पहुचे। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित किसानों से जानकारी करते हुए पूछा कि उनको धान बेचने में कोई समस्या तो नहींं हो रही है एवं किसी के द्वारा पैसा तो नही मांगा जा रहा है? बोरे आपको यहां से मिल रहे है? उपस्थित किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नही हुई, उनका धान आसानी से तौल किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्पर्क रजिस्टर देखा और रैण्डम किसानों से कॉल कर फीडबैक लिया गया। साथ ही डीएम खोजउपुर के पीसीएफ के धान क्रय केंद्र पहुचे जहां पर एक इलेक्ट्रॉनिक काटा खराब मिला तथा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल की जा रही थी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र प्रभारी को कांटा सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी किसान को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नर्वल उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: हाजी युनूस पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
