कानपुर: सुबह की सैर दिल के मरीजों के लिए हो सकती है खतरनाक
कानपुर। औद्योगिक शहर कानपुर में एक्यूआई लगातार बदतर स्तर पर बढ़ रहा है, रीजेंसी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञों ने दिल के मरीजों (हृदय रोगियों) को सुबह की सैर को लेकर कुछ चेतावनी जारी की है क्योंकि यह उनके लिए स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। डॉ.अभिनीत गुप्ता, कंसलटेंट-इंटरवेंशनलकार्डियोलॉजी ने कहा कि सर्दियों की …
कानपुर। औद्योगिक शहर कानपुर में एक्यूआई लगातार बदतर स्तर पर बढ़ रहा है, रीजेंसी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञों ने दिल के मरीजों (हृदय रोगियों) को सुबह की सैर को लेकर कुछ चेतावनी जारी की है क्योंकि यह उनके लिए स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। डॉ.अभिनीत गुप्ता, कंसलटेंट-इंटरवेंशनलकार्डियोलॉजी ने कहा कि सर्दियों की सुबह धुंध से भरी रहती है, इस तरह की सर्द सुबह में टहलने जाने से हृदय बीमारियों का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा, “सर्दियों के दौरान हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करने वाली रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसेल्स) अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने पर सिकुड़ जाती हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से हृदय बीमारियों के मरीजों या ज्यादा उम्र के व्यक्ति की वाहिकाएं पहले से ही संकीर्ण हो जाती हैं, ठंड के संपर्क में आने से ये ब्लड वेसेल्स और ज्यादा सिकुड़ सकती हैं, जिससे रक्त की आपूर्ति कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर यूपी-उत्तराखंड के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक
इससे सर्दियों के महीनों में हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए हम हृदय संबंधी बीमारी वाले मरीजों से सुबह की सैर से बचने का आग्रह करते हैं। चूँकि सुबह की सैर हर किसी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है, वहीं ठंड के सुबह में सैर करने से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें:-दिल्ली की बिगड़ती हवा को सुधारने की कवायद, सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए शुरू की बस सेवा
