हरदोई: सड़क हादसे में दादा की मौत, पोते हुए जख्मी
हरदोई। पोतों के साथ दवा ले कर वापस लौट रहे दादा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके दोनों पोते ज़ख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि माधौगंज थाने के शाहपुर वासुदेव निवासी 85 वर्षीय जंगबहादुर पुत्र मुंशी सिंह शुक्रवार की दोपहर …
हरदोई। पोतों के साथ दवा ले कर वापस लौट रहे दादा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके दोनों पोते ज़ख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि माधौगंज थाने के शाहपुर वासुदेव निवासी 85 वर्षीय जंगबहादुर पुत्र मुंशी सिंह शुक्रवार की दोपहर अपने पोते 25 वर्षीय सनी पुत्र मान सिंह व सनी का छोटा भाई 20 वर्षीय मोनू के साथ बाइक से दवा लेने माधौगंज गया हुआ था।
वहीं से वापस लौटते वक्त गांव के पास ट्रैक्टर- ट्राली की ज़ोरदार टक्कर लगने से जंग बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पोते सनी व मोनू दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। उन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंग बहादुर के परिवार में उसकी पत्नी रामकली के अलावा तीन बेटे जसवंत सिंह, मान सिंह और दान सिंह है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
हरदोई: रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट की कोशिश
हरदोई में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश कर डाली। मॉर्निंग वॉक के लिए अकेले अपने घर से निकली थी।बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन और सोने की चैन लूटने की कोशिश की।विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गिरा दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे बदमाश वहां से भाग निकले।इस दौरान बदमाशों की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-हरदोई: रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी से नकाबपोश बदमाशों ने की लूट की कोशिश
