अयोध्या: कामाख्या धाम में हुआ सामूहिक विवाह का आयोजन, 108 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रूदौली विधानसभा में शनिवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। मंडप में आचार्य व उपाचार्यों ने मंगल गीतों व वेद मंत्रों के साथ 154 जोड़ों के विवाह की रस्में पूरी कराई। काजी द्वारा दर्जनों मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इस दौरान सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों द्वारा …

अयोध्या। रूदौली विधानसभा में शनिवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। मंडप में आचार्य व उपाचार्यों ने मंगल गीतों व वेद मंत्रों के साथ 154 जोड़ों के विवाह की रस्में पूरी कराई। काजी द्वारा दर्जनों मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इस दौरान सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों द्वारा विवाह गीत गाया गया, जिससे पूरा माहौल मंगलमय हो उठा।

सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम स्वप्निल यादव, बीडीओ मोनिक पाठक व रूदौली बीडीओ अखिलेश गुप्ता सहित प्रशासनिक अमला घरातियों की भूमिका में नजर आया। वर पक्षों की खातिरदारी में विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी दौड़ते दिखे। स्वागत से लेकर सभी रस्म अदायगी निभाने में थानाध्यक्ष नीरज सिंह चौकी प्रभारी प्रदीप यादव व पुलिस के जवान सक्रिय रहे। विधायक रामचंद्र यादव ने वर वधुओ की एक साथ विदाई भी की।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पूराबाजार में 51 जोड़ो ने थामा एक-दूसरे का हाथ

जनपद अयोध्या के विकास खंड पूराबाजार में 51 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें सभी वर्गों के जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने की। सोनी संग गणेश, सविता संग सतोष, पूनम संग संदीप, गुड़िया संग अजय, राधना संग श्यामबाबू सहित 51 जोड़ो ने एक-दूसरे का हाथ थामा। सरकार द्वारा गृहस्थी का सामान व नकद धनराशि भी जोड़ो को उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें:-CDS Chopper Crash: वायुसेना अधिकारी राणा प्रताप का पार्थिव शरीर ओडिशा पहुंचा, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि 

संबंधित समाचार