रायबरेली: ऊंचाहार से सलोन के लिए शुरू हुई बस सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली)। अपने प्रयासों से जनसुविधाओं को सुलभ कराने वाले भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने ऊंचाहार और सलोन को बस सुविधा दिलाई है। ये बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने क्षेत्र को अपने प्रयास से कई सुविधाएं दी है। अब सबसे बड़ी सौगात उन्होंने …

ऊंचाहार (रायबरेली)। अपने प्रयासों से जनसुविधाओं को सुलभ कराने वाले भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने ऊंचाहार और सलोन को बस सुविधा दिलाई है। ये बस सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने क्षेत्र को अपने प्रयास से कई सुविधाएं दी है।

अब सबसे बड़ी सौगात उन्होंने ऊंचाहार व सलोन के मध्य बस सेवा शुरू करवा कर दी है। जनपद की दो महत्वपूर्ण तहसीलों के बीच आवागमन का कोई सरकारी साधन नहीं था। इस बारे में भाजपा नेता ने हाल ही में परिवहन मंत्री से मुलाकात की थी। जिनकी पहल पर शासन ने शनिवार से बस सेवा शुरू कर दी है। ऊंचाहार से सलोन होते हुए लखनऊ जाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा नेता के प्रयास से लगातार दूसरी बस चलाई जा रही है। उमरन कस्बे सैकड़ों समर्थकों सहित बस का स्वागत अभिनंदन और माल्यार्पण किया गया। ड्राइवर कंडक्टर को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सभी लोगों ने पटाखे वह बोले लगाकर स्वागत किया। भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने कहा कि विधानसभा के विकास के लिए दिन रात प्रयास करता रहूंगा।

पढ़ें: रायबरेलीः एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, महिला आरक्षियों को दिए ये निर्देश

जिससे क्षेत्र का विकास हो सके योगी और मोदी के नेतृत्व में प्रदेश एवं संपूर्ण राष्ट्र का विकास हो रहा है। कार्यक्रम में गुड्डन यादव, मनीष कौशल, संदीप अरविंद शर्मा अजय यादव, डॉक्टर पी कुमार, मोहम्मद अनवर, विनीत कौशल कौशल, लव-कुश सरोज, फिरोज, मेराज अहमद, गुड्डू यादव, राजू यादव, जितेंद्र सिंह, हरकेश मौर्य, राकेश तिवारी, दशरथ जायसवाल, सोनू गुप्ता आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार