हल्द्वानी: गौलापार के किसानों ने सरकार और प्रशासन को दिखाया आईना, श्रमदान कर नहर को किया दुरुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा के दो महीने बाद भी जब प्रशासन ने गौलापार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त नहरों की सुध नहीं ली तो किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन को आईना दिखा दिया। किसानों ने श्रमदान कर क्षतिग्रस्त नहर को ठीक कर दिया। शनिवार को सिंचाई के लिए पानी सुचारू होने के बाद किसानों की खुशी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा के दो महीने बाद भी जब प्रशासन ने गौलापार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त नहरों की सुध नहीं ली तो किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन को आईना दिखा दिया। किसानों ने श्रमदान कर क्षतिग्रस्त नहर को ठीक कर दिया। शनिवार को सिंचाई के लिए पानी सुचारू होने के बाद किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कि 17 और 18 अक्टूबर को हुई भारी बारिश के बाद गौलापार क्षेत्र को आने वाली सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। जिससे सैकड़ों किसान परेशानी झेलने को मजबूर  हो गए थे। जानवरों के पानी के साथ ही फसल की सिंचाई भी प्रभावित हो गई थी। समाधान के लिए डीएम और एसडीएम को ज्ञापन दिया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरन किसानों को सड़क पर बैठना पड़ा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों ने तन, मन, धन से योगदान देकर आखिरकार नहर को सुचारू कर दिया। सिंचाई नहर दुरुस्त होने से किसानों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई।

श्रमदान करने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हीरा सिंह बिष्ट, बालकिशन सुयाल, महेश कर्नाटक, चंदन राणा, जगदीश बिष्ट, चंदन नैथानी, बसंत सनवाल, राजेश डालाकोटी, महेंद्र कश्यप, अमरपाल, पान सिंह राणा, खीम सिंह, सोनू बृजवासी आदि रहे।

संबंधित समाचार