अयोध्या: लोक अदालत में 19045 मामलों का हुआ निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कचहरी में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन कराया गया। जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने उद्घाटन किया। इस दौरान कुल 19045 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 11 करोड़ 47 लाख 59 हजार 562 रुपए की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया। वहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन …

अयोध्या। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कचहरी में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन कराया गया। जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने उद्घाटन किया। इस दौरान कुल 19045 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 11 करोड़ 47 लाख 59 हजार 562 रुपए की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया।

वहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से महिलाओं, विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति/जनजाति व सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हुए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में निशुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर और होम्यो पैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बहुत से न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण और वादकारीगण द्वारा जांच कराया और आवश्यक परामर्श लिया गया।

पढ़ें: कानपुर: शहरवासी करेंगे इलेक्ट्रिक बसों की सवारी, प्रदूषण रोकने में साबित होगी मददगार

शैलेन्द्र सिंह यादव नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19045 वादों को निस्तारित किया गया।

विपक्ष की साजिशों का जवाब सोशल मीडिया से दें: धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पदाधिकारियों को विपक्ष से लड़ने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गुमराह करने की साजिश का जवाब फेसबुक के माध्यम से दीजिए। साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सोशल मीडिया पर डालें। शहर के नाका बाईपास स्थित गुरुदेव पैलेस में अयोध्या महानगर, बाराबंकी व अम्बेडकर की जिला व विधानसभा संचालन समिति व पदाधिकारियों की बैठक में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पदाधिकारियों से उनकी जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी हासिल की। बैठक में सबसे ज्यादा फोकस उन्होने सोशल मीडिया पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर किया। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर पदाधिकारियों के ज्यादा से ज्यादा फॉलोवर होने चाहिए, जिस कार्यकर्ता के 50 हजार से ज्यादा फालोवर होंगे उसे सम्मानित किया जायेगा।

संबंधित समाचार