योगी सरकार के विकासोन्मुख कार्यों के समक्ष विपक्ष हुआ मुद्दा विहीन: दिनेश शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में हुए चतुर्दिक विकास के कारण आज विपक्ष के पास विकास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह जाति, धर्म, क्षेत्र के आधार पर और सम्प्रदाय के आधार पर समाज को बांटना चाहता है। यहां आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को …

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में हुए चतुर्दिक विकास के कारण आज विपक्ष के पास विकास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह जाति, धर्म, क्षेत्र के आधार पर और सम्प्रदाय के आधार पर समाज को बांटना चाहता है। यहां आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बूथ के कार्यकर्ताओं को समाज का प्रहरी बताया और कहा कि प्रदेश में एक राष्ट्रवादी सरकार बनाने के लिए विरोधियों के कुचक्र को सफल न होने दें। क्योंकि प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है।

कार्यकर्ताओं को जनता के सामने विकास की सही तस्वीर रखकर दुप्रचार को रोकना है। एकता और समन्वय के साथ समाज तक इस सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद देश में परिवर्तन की लहर चली है तो 2017 के बाद प्रदेश में विकास की नई अवधारणा आई है।

इस विकास की अवधारणा के कारण ही प्रदेश का बहुमुखी विकास हुआ है। इसी अवधारणा के चलते साढ़े चार लाख लोगों को नौकरियां मिलीं तो साढ़े तीन लाख लोगों को संविदा पर नौकरी करने का मौका मिला। दो करोड़ लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान की किसी समय अपनी अलग पहचान थी।

पढ़ें: मुरादाबाद: दो घंटे कार्य बहिष्कार से दवा वितरण प्रभावित, मरीज परेशान

किंतु पिछली सरकारों ने उसकी खेती की उपज बढ़ाने के लिए सुविधाएं तो दी नही, उल्टे उसकी आस्था तक पर चोट की गई। वहीं, बूथ सम्मेलन अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन राजनीतिक दलों को उदाहरण देने वाला सम्मेलन इसलिए है कि जिस पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में 22 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति हो। उसकी सभा में कितना बड़ा हजूम होगा। इसकी कल्पना वे नहीं कर सकते।

संबंधित समाचार