हल्द्वानी: थाल सेवा के काउंटर पर पहुंचे जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, खाना खाकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने शनिवार को रामपुर रोड स्थित थाल सेवा काउंटर पर पहुंचकर भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने कहा कि असहायों के लिए टीम थाल सेवा की पहल काबिले तारीफ है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा से फंडिंग और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने शनिवार को रामपुर रोड स्थित थाल सेवा काउंटर पर पहुंचकर भोजन का स्वाद चखा। उन्होंने कहा कि असहायों के लिए टीम थाल सेवा की पहल काबिले तारीफ है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा से फंडिंग और अन्य सेवाओं की जानकारी ली। दिनेश मानसेरा ने उन्हें बताया कि शहर के बेहद जरूरतमंदों के लिए वैन से रोजाना भोजन भेजा जा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने वस्त्र सेवा का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल और अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दो दिन की सेवा भी आरक्षित की।

इस मौके पर अतुल वर्मा, संजय बग्गा, राकेश पांडेय, दयाल पांडेय, सुनील सूरी, परवीन मित्तल, विक्रम सिंह, देवी, दिनेश आर्य महेंद्र जड़ौत, हर सिंह कफलिया आदि रहे।

संबंधित समाचार