लखनऊ: कल से कार्डधारकों को मिलेगा दोगुना राशन, सीएम योगी करेंगे वितरण का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी के हैवलाक रोड, योजना भवन के पास सरकारी राशन की दुकान पर सुबह 9 बजे मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। पात्र लाभार्थी को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा। जबकि पहले एक यूनिट पर महीने में पांच किलो राशन मिलता है। …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी के हैवलाक रोड, योजना भवन के पास सरकारी राशन की दुकान पर सुबह 9 बजे मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। पात्र लाभार्थी को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा। जबकि पहले एक यूनिट पर महीने में पांच किलो राशन मिलता है। अंत्योदय कार्डधारकों को अब 35 की जगह 70 किलो मिलेगा। प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि निःशुल्क राशन वितरण करेंगे।

निःशुल्क वितरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा लखनऊ, मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, डा. महेन्द्र सिंह, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठी, संतोष सिंह सहित महापौर संयुक्ता भाटिया लखनऊ में निःशुल्क राशन वितरण करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में वितरण कार्यक्रम में मंत्री सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इससे प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा। प्रदेश में अंत्योदय कार्डधारक लगभग 1,30,07,969 व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या 13,41,77,983 है।

रिफाइंड, चना और नमक का भी होगा वितरण

प्रदेश में रविवार से सभी कार्डधारकों पर मुफ्त राशन की डबल डोज के साथ एक किलो साबुत चना, एक लीटर रिफाइंड और एक किलो आयोडाइज्ड नमक भी नि:शुल्क दिया जाएगा। अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने बताया कि पहले चरण में 12 से 20 दिसंबर तक सुबह 6 से रात 9 बजे वितरण कराया जाएगा। इन तीनों वस्तुओं के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गृहकर वसूली में सुधार नहीं तो जोनल अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार