भाजपा भीड़ जुटाने के लिए कर रही सरकारी तंत्र का प्रयोग : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का प्रयोग कर रही है। अधिकारी इस समय रैली के लिए भीड़ जुटाने और उसके लिए धन की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पत्रकारवार्ता में प्रधानमंत्री …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का प्रयोग कर रही है। अधिकारी इस समय रैली के लिए भीड़ जुटाने और उसके लिए धन की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पत्रकारवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि ध्यान से देखें तो लोग आजकल लाल रंग से मिलता जुलता रंग पहनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर हमारी सरकार में शुरू हुई बड़ी परियोजना का भाजपा श्रेय ले रही है। अगर सपा सरकार ने गोरखपुर में जमीन न दी होती तो एम्स नहीं बन सकता था। नई योजनाओं के उद्घाटन को अखिलेश ने सपा की सरकार में शुरू किया गया बताया। अखिलेश ने सरयू परियोजना पर कहा कि मुझे खुशी है कि विकास के कार्यों का जितना भी उद्घाटन हुआ है, उसे समाजवादियों ने ही आगे बढ़ाया था।

हमारी सरकार में ही सरयू समेत अन्य परियोजनाओं को जगह मिली। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने रोजगार दिया जबकि भाजपा ने लाठी दी। सपा सरकार में मेट्रो की सौगात मिली, भाजपा ने क्योटो का सपना दिखाया। सपा ने रानी लक्ष्मी बाई सम्मान दिया, भाजपा ने साड़ी खिंचवाई।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बाहर होगी, सपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए सबसे ज्यादा काम किया। महिलाओं को पेंशन दी। छात्राओं को लैपटॉप दिया और ऐसी योजनाएं बनाई जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ। हमने जो कर दिया, उसे अब लोग करने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-नकली उर्वरक बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़

संबंधित समाचार